*नवकार मंत्र की गूंज से गूंजेगा खिरकिया, विश्व नवकार दिवस पर विशेष आयोजन*….. *9 अप्रैल को गूंजेगा नवकार मंत्र, खिरकिया में जैन समाज का भव्य आयोजन तय*


विश्व नवकार दिवस को लेकर जैन समाज की बैठक सम्पन्न, 9 अप्रैल को खिरकिया में होगा भव्य आयोजन
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। विश्व स्तर पर 9 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले विश्व नवकार दिवस के आयोजन को लेकर खिरकिया में सकल जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां समाजजनों को सौंपी गईं।
श्री संघ मंत्री राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि JITO के आव्हान पर मनाए जा रहे विश्व नवकार दिवस का स्थानीय आयोजन जैन श्वेतांबर मांगलिक भवन में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8:01 बजे से 9:36 बजे तक आयोजित होगा।
बैठक में बताया गया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्ड वितरण, पंजीयन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को दी गई है। साथ ही जिन श्रावक-श्राविकाओं द्वारा सामायिक करने की इच्छा व्यक्त की जाएगी, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ अध्यक्ष अनिल मुनोट, दिगम्बर समाज अध्यक्ष मनोज गोलू जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विक्रम नागड़ा, कोषाध्यक्ष विमल रांका, सह सचिव विजय कोचर सहित श्रेणिक भंडारी, आशीष समदड़िया, नितिन विनायक्या, राजकुमार रांका, पंकज भंडारी, सुमित सांड, अरुण नागड़ा, अक्षय भंडारी, महेंद्र मुनोट, रुपेश छोटू भंडारी, पारस चोरड़िया सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने मिलकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।




