Uncategorized

*कोतवाली पुलिस का एक्शन: चंद घंटों में लूट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार*…. *हरदा में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, पुलिस ने रातों-रात दबोचे तीन बदमाश*….. *लूट की वारदात के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार*….. *CCTV और मुखबिर से खुली लूट की गुत्थी*

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चंद घंटों में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा। शहर में हुई लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने महज कुछ घंटों में पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को फरियादी इमेश सरबरे (18 वर्ष), निवासी ग्राम गागया खेड़ी, थाना टिमरनी ने थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल से यादव छात्रावास के पास पहुंचा था, तभी चार अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली।

आरोपियों ने जबरन लूट की वारदात को अंजाम देते हुए—

फरियादी से ₹1100 नगद छीन लिए,

चाकू दिखाकर मोबाइल का पासवर्ड पूछकर ₹1700 रुपये “काव्य जनरल स्टोर” में ट्रांसफर कराए,

एक अन्य साथी से ₹180 नगद छीने,

तथा एक युवक के कान से सोने की बाली निकाल ली।

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 229/26 के तहत धारा 126(2), 309(4) BNS के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आर.एल. भारती के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फरियादी द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 12-13 अप्रैल की रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

अजय राजपूत (26), निवासी सेंट मेरी स्कूल के पास, हरदा

हारिश खान (30), निवासी मदीना कॉलोनी, हरदा

समीर अली (26), निवासी खेड़ीपुरा, हरदा

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार करते हुए चौथे आरोपी मोटू मालवीय का नाम बताया, जो फिलहाल फरार है।

बरामदगी:

समीर अली से सोने की बाली (कीमत करीब ₹13,000)

अजय राजपूत से ₹680 नगद

हारिश खान से ₹600 नगद

पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में ASI जितेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय, नीलैश पटेल एवं साजन राजपूत की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!