Uncategorized

*खिरकिया वार्ड 5 में घटिया निर्माण का आरोप, ठेकेदार पर उठे सवाल*…. *सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी! वार्ड 5 के रहवासियों ने जताई नाराजगी*…. *खिरकिया के वार्ड 5 में निर्माण कार्य पर बवाल, इंजीनियर के निरीक्षण पर भी सवाल* *हल्का मटेरियल’ से बन रही सड़क? वार्ड 5 में ठेकेदार के खिलाफ लोगों का विरोध* ….. *घटिया निर्माण को लेकर फूटा गुस्सा, वार्ड 5 के रहवासियों ने खोला मोर्चा*

*खिरकिया वार्ड 5 में घटिया निर्माण का आरोप, ठेकेदार पर उठे सवाल*….

*सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी! वार्ड 5 के रहवासियों ने जताई नाराजगी*….

*खिरकिया के वार्ड 5 में निर्माण कार्य पर बवाल, इंजीनियर के निरीक्षण पर भी सवाल*

*हल्का मटेरियल’ से बन रही सड़क? वार्ड 5 में ठेकेदार के खिलाफ लोगों का विरोध*

 

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर के वार्ड क्रमांक 5 में चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय रहवासियों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही संबंधित इंजीनियर द्वारा किए गए निरीक्षण पर भी सवाल खड़े किए गए हैं।

वार्ड के निवासी कल्लू राजपूत, पूनम राजपूत, भवानी राजपूत, आनंद राजपूत और भागवत राजपूत सहित अन्य लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य में मानक के अनुसार सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सीसी रोड में हल्का और निम्न गुणवत्ता का मटेरियल डाला जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और वह जल्दी खराब हो सकती है।

रहवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया। वहीं, इंजीनियर के निरीक्षण के बावजूद इस तरह की लापरवाही सामने आने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जाए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!