*खिरकिया में झोलाछाप डॉक्टरों अवैधरूप से संचालित क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई क्लीनिक सील; पैथोलॉजी लैब की भी जांच*

खिरकिया में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई क्लीनिक सील; पैथोलॉजी लैब की भी जांच




खिरकिया। शहर में बिना आवश्यक दस्तावेजों के इलाज करने और नियम विरुद्ध क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएमओ डॉ. राम सोनी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न क्लीनिकों, अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया।
कार्रवाई के दस्तावेज नहीं मिलने पर कई क्लिनिक सील कर दिए गया। विभाग की जानकारी अनुसार डॉ. सुरेंद्र शर्मा के यहां पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिलने पर अस्पताल को निगरानी में रखा गया है। मुख्य मार्ग स्थित मंगला क्लीनिक के दस्तावेज जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विभाग द्वारा कार्रवाई के वीडियो भी जारी किए गए है
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परख पैथोलॉजी, तनुश्री पैथोलॉजी लैब और करुणालय पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर की भी जांच की। तनुश्री पैथोलॉजी लैब पहुंचने पर बंद मिली। इन संस्थानों के संबंध में भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बीएमओ डॉ. राम सोनी ने बताया कि शहर में बिना आवश्यक डिग्री और दस्तावेजों के इलाज किए जाने तथा नियम विरुद्ध क्लीनिक संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते जांच अभियान शुरू किया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और आने वाले दिनों में भी अभियान जारी रहेगा।




