Uncategorized

*हजारों फूलझड़ियों से जगमगाया बारंगा, पूरे हरदा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में रोशन हुए गांव गाँव*;….. *(देखे वीडियो)*….. *पूर्व मंत्री कमल पटेल बोले मोदी जी ने ग्राम, गरीब और किसानों के जीवन को किया रोशन* ………

दीपों से जगमगाया बारंगा, भजन संध्या में गूंजे मोदी-मोदी के जयघोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के ग्राम निवास पर हुआ भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

हजारों ग्रामीण, किसान और कार्यकर्ता हुए शामिल, व फुलझड़ियों के साथ मनाया जन्मदिन का उत्सव

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

 

ग्राम बारंगा 

हरदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर की रात ग्राम बारंगा में उत्साह, उमंग और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल के ग्राम निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया जन सेवा से देश सेवा के मंत्र के साथ’ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आकर्षक रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। हजारों दीप प्रज्वलित किए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां फुलझड़ियां जलाकर मनाई गईं। दीपों की रोशनी से पूरा बारंगा गांव जगमगा उठा और उत्सव का माहौल बन गया।

रात्रि में आयोजित भव्य भजन संध्या में जिलेभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, महिलाएं, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। माता-बहनों ने भजन एवं गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर हरदा जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को नई ऊंचाई प्रदान की है। उनके नेतृत्व में गांव, गरीब और किसान के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और विकास की रोशनी अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण, किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दीपों की रोशनी, भजन-कीर्तन और आतिशबाजी के बीच बारंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का उत्सव देर रात तक चलता रहा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने पूरे गांव को दीपों की रोशनी से रोशन कर दिया और जन्मदिन समारोह यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!