*किसानों को डीजल की कमी नहीं होने देंगे : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन*…… *पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में दिए सुगम आपूर्ति के निर्देश*

किसानों को डीजल की कमी नहीं होने देंगे : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन
पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक में दिए सुगम आपूर्ति के निर्देश
रिपोर्ट: यश पांडे


हरदा, 1 जून 2026। जिले में किसानों को खेती-किसानी के कार्यों के लिए डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के किसी भी किसान को डीजल की आपूर्ति में परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।
कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि खेती का यह महत्वपूर्ण समय है, ऐसे में किसानों को डीजल के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में पर्याप्त डीजल उपलब्ध रहे, इसके लिए ऑयल कंपनियों के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।
बैठक में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी बात रखी और जिले में सुचारु आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बासुदेव भदोरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कृषि कार्यों के बीच प्रशासन की पहल से किसानों को मिलेगी राहत, डीजल आपूर्ति रहेगी सुचारु।




