Uncategorized

*खिरकिया में ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ शहर, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर हुआ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम*…. *गांधी चौक से अटल सरोवर तालाब तक विभिन्न स्थानों पर जलाए गए दीप, बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद*

खिरकिया में ‘आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ शहर, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर हुआ दीप प्रज्वलन कार्यक्रम

गांधी चौक से अटल सरोवर तालाब तक विभिन्न स्थानों पर जलाए गए दीप, बड़ी संख्या में नागरिक रहे मौजूद

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। शासन द्वारा प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत नगर परिषद खिरकिया द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का शुभारंभ 17 सितंबर को किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए गए।

नगर परिषद की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक खिरकिया एवं अटल सरोवर तालाब, छीपाबड़ में मुख्य कार्यक्रम के साथ हुई। इसके अलावा गणेश मंदिर, नेहरू वार्ड, अंबेडकर भवन, गौमुख मंदिर, पार्क तथा रविदास मंदिर छीपाबड़ में भी दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई। नगर परिषद ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, स्वच्छता, सेवा, जनकल्याण एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री रजनी वर्मा, तहसीलदार श्रीमती लवीना घावरे, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री विजयंत गौर, पार्षद श्री सुरेंद्र आठनेरे, श्री राजेश मालाकार, श्रीमती फूलबाई उईके, श्रीमती लक्ष्मी संजय यादव, मंडल अध्यक्ष श्री संजय यादव सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिक एवं नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अधिकारी श्री अखिल नीलकंठ राय एवं उपयंत्री श्री विष्णुप्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!