Uncategorized

*क्षमा, प्रेम और करुणा का संदेश लेकर पहुंचे स्वाध्यायी, श्री संघ ने किया भव्य बहुमान*….. *पर्यूषण पर्व में धर्म-आराधना की गूंज, स्वाध्यायी भाई-बहनों का श्री संघ ने किया सम्मान*….. *(देखे वीडियो)*……. *तप, त्याग और क्षमा की साधना का पर्व: खिरकिया में स्वाध्यायियों का हुआ आत्मीय बहुमान*…… *महावीर को मानते हैं तो महावीर की भी मानें”, स्वाध्यायियों ने दिया क्षमा का संदेश*…… *जिनवाणी के अमृत रस से सराबोर हुआ खिरकिया, स्वाध्यायी भाई-बहनों का हुआ अभिनंदन*…. *पर्यूषण पर्व पर खिरकिया में क्षमापना का संदेश, स्वाध्यायी भाई-बहनों का शाल माला से सम्मान*……

पर्यूषण पर्व में स्वाध्यायी भाई-बहनों का हुआ भव्य बहुमान

जैन मांगलिक भवन में क्षमापना कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म-आराधना का संकल्प

रिपोर्ट:यश पांडे

 

देखे वीडियो

खिरकिया। श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ खिरकिया के तत्वावधान में जैन मांगलिक भवन में पर्यूषण पर्व के अवसर पर स्वाध्यायी भाई-बहनों का बहुमान किया गया। आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व के दौरान जिन स्थानों पर संत-सतियों का चातुर्मास नहीं होता, वहां स्वाध्यायी भाई-बहन पहुंचकर श्रद्धालुओं को जिनवाणी का अमृत रस पान कराते हुए तप, त्याग, धर्म, ध्यान, आराधना एवं साधना के लिए प्रेरित करते हैं।

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन के अंतर्गत समता प्रचार संघ के माध्यम से खिरकिया पहुंचे वरिष्ठ स्वाध्यायी ललित कटारिया (रतलाम), धीरज चौरड़िया (मुंबई), ऋषभ मूणत (रतलाम) तथा नेमीनाथ जिनालय में मुंबई से पधारी निर्मला बेन नंदू एवं भारती बेन केतन का श्री संघ द्वारा तिलक लगाकर, शाल एवं मोती माला पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। वहीं समता संघ चारूवा में रतलाम से पधारे अभय मूणत एवं सुनील पगारिया का भी बहुमान किया गया।

महावीर को मानते हैं तो महावीर की भी मानें

कार्यक्रम में ललित कटारिया, अभय मूणत एवं निर्मला बेन नंदू ने कहा कि “हम महावीर को तो मानते हैं, लेकिन महावीर की भी मानें।” भगवान महावीर ने क्षमा, प्रेम और करुणा को अपने जीवन का आधार बनाया। वीरों का आभूषण क्षमा है। हमें भी अंतरमन से प्रत्येक प्राणी के प्रति क्षमा का भाव रखना चाहिए। क्षमा मांगना भी चाहिए और दूसरों को क्षमा भी करना चाहिए।

इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा एक-दूसरे से सामूहिक क्षमापना की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वामी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर सम्यक भंडारी, अरुण नागड़ा, आशीष समदड़िया, छाया भंडारी, मौसमी मुणोत  ललित विनायक,समता महिला मंडल , पायल भंडारी एवं मौसमी भंडारी ने अपनी अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल मुणोत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!