*छिंदवाड़ा में पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया शंखनाद*…….. *छिंदवाड़ा में गूंजा सेवा-संकल्प का संदेश*….. …. *प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ओर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की आत्मीय भेंट हुई*

सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कमल पटेल ने की प्रेसवार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे जनसेवा के विविध आयोजन
रिपोर्ट:यश पांडे


छिंदवाड़ा। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इसी क्रम में होटल सिल्वर साइन में पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने प्रेसवार्ता कर अभियान की विस्तृत जानकारी पत्रकारों से साझा की।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में लंबे सेवा कार्यकाल को जनकल्याण, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में रेखांकित करते हुए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, जनकल्याण शिविर, युवा सहभागिता सहित अनेक रचनात्मक एवं सेवामूलक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा, जनहित और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पूर्व मंत्री कमल पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हुई आत्मीय भेंट

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की भी आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं आगामी सेवा कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री विजय पाण्डेय, महामंत्री कमलेश ऊईके एवं पूर्व महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कमल पटेल ने कहा कि सेवा ही संगठन का संस्कार है और जनकल्याण ही भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।




