Uncategorized

*पवित्र सावन माह में 24 घंटे गूंजा रामायण पाठ, भक्तिमय हुआ खिरकिया*…… *(देखे वीडियो)*…. *खिरकिया रेलवे स्टेशन पर स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में आज 24 घंटे की अखंड रामायण की भव्य आरती ओर पूर्ण आहुति हुई*… *(देखे वीडियो)*……. *आज संकट मोचन मंदिर में विशाल भंडारा प्रसादी*…..

संकट मोचन हनुमान मंदिर में गूंजा 24 घंटे रामायण पाठ, भक्तिमय हुआ खिरकिया….*

*सावन माह में श्रद्धालुओं ने की प्रभु श्रीराम की आराधना, आरती के साथ हुआ रामायण पाठ का समापन, आज विशाल भंडारा*…

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। सावन माह के पावन अवसर पर खिरकिया रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 24 घंटे अखंड रामायण पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। रामायण पाठ के दौरान मंदिर परिसर में दिन-रात भगवान श्रीराम के जयकारों और रामचरितमानस की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने रामायण पाठ में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीराम और संकट मोचन हनुमान जी की आराधना की तथा सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

सुबह भव्य आरती के साथ पूर्णाहुति

24 घंटे तक चले रामायण पाठ का आज सुबह विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसके पश्चात रामायण पाठ की पूर्णाहुति हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने सामूहिक रूप से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज होगा विशाल भंडारा

रामायण पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में आज मंदिर परिसर में विशाल भंडारा एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की गई है।

सावन माह के इस पावन आयोजन से संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आस्था, भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!