Uncategorized

*किल्लौद में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण*……. *गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य सुविधाएं, नव निर्मितब आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण*…… *किल्लौद के चार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिल रही नियमित स्वास्थ्य सेवाएं*

नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिल रही नियमित स्वास्थ्य सेवाएं

रिपोर्ट:यश पांडे

किल्लौद। किल्लौद विकासखंड में ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का नियमित संचालन किया जा रहा है। बुधवार 19 अगस्त को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा ने विकासखंड के ग्राम बिल्लौद, जूनापानी, कुंडिया एवं गंभीर में संचालित नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. मिश्रा ने स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां पदस्थ सीएचओ एवं एएनएम से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि ग्राम बिल्लौद के आरोग्य केंद्र में वर्तमान में सीएचओ का पद रिक्त होने के कारण पदस्थ एएनएम द्वारा केंद्र का संचालन किया जा रहा है। एएनएम द्वारा ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने, ग्रामीणों को समय पर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!