Uncategorized

*खिरकिया में शोक की लहर: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता एवं पार्षद नितिन गुप्ता की माताजी उमा गुप्ता का निधन, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने जताई शोक संवेदना*

खिरकिया में शोक की लहर, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने उमा गुप्ता के निधन पर जताया शोक

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं खिरकिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री पूनम गुप्ता की धर्मपत्नी तथा भाजपा पार्षद श्री नितिन गुप्ता एवं श्री मुन्ना गुप्ता की पूज्य माताजी श्रीमती उमा गुप्ता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

श्रीमती उमा गुप्ता के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल पटेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उमा गुप्ता का निधन गुप्ता परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

इधर, श्रीमती उमा गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिकजनों एवं नगरवासियों ने गुप्ता परिवार के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

शोकाकुल परिवार के प्रति नगरवासियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ॐ शांति शांति शांति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!