Uncategorized

*जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं का अल्टीमेटम: सट्टा और अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन*…… ….. *(देखे वीडियो)* …. *सट्टा और अवैध शराब पर लगाम नहीं लगी तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: कांग्रेस*

सट्टा और अवैध शराब पर लगाम नहीं लगी तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: कांग्रेस

धरना-प्रदर्शन में विधायक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने प्रशासन को दी चेतावनी, कहाअवैध कारोबार पर तत्काल हो सख्त कार्रवाई

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

खिरकिया। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते अवैध सट्टा कारोबार और गांव-गांव बिक रही अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने मंच से चेतावनी दी कि यदि अवैध गतिविधियों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

धरना-प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साईं ने कहा कि खिरकिया नगर सहित आसपास के गांवों में अवैध सट्टा और शराब का कारोबार लगातार फैल रहा है। यह सामाजिक बुराई युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के साथ ही कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुकी है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि ऐसे अवैध धंधों में शामिल लोगों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि खुलेआम अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अवैध सट्टा और शराब का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष, कठोर और प्रभावी कार्रवाई होना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!