*श्रद्धा और भव्यता का संगम: खिरकिया में परशुराम जन्मोत्सव की ऐतिहासिक शोभायात्रा*……. *(देखे वीडियो)* *खिरकिया के लिए ऐतिहासिक पल: परशुराम चौक पर हुआ विधिवत पूजन कर फरसे की भव्य स्थापना*…. *(देखे वीडियो)*…… *खिरकिया में गूंजे जय श्री परशुराम” के जयकारे भव्य शोभायात्रा से सजा नगर*


रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव 2026 के अवसर पर खिरकिया नगर श्रद्धा, आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
देखे वीडियो
निर्धारित कार्यक्रम के तहत राधा कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सत्यानारायण मंदिर तक पहुंची। यात्रा के दौरान “जय श्री परशुराम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में पुरुष सफेद कुर्ता-पजामा और महिलाएं पीली एवं लाल साड़ियों में सुसज्जित होकर शामिल हुईं, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर परशुराम चौक में विधिवत पूजन-अर्चन कर फरसा स्थापित किया गया। आयोजकों ने घोषणा की कि मुख्य मार्ग स्थित पटेल कॉम्प्लेक्स के सामने इस स्थल को अब “भगवान परशुराम चौक” के नाम से जाना जाएगा।
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एडवोकेट मनीष मोनू तिवारी ने इसे गौरव का क्षण बताया
शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। परशुराम चौक पर परशुराम सेना द्वारा आकर्षक स्वागत किया गया, वहीं खनूजा ऑटो पार्ट्स सहित विभिन्न स्थानों पर भी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस दौरान नगर परिषद पति महेंद्र सिंह खनूजा, नगर विकास समिति के अध्यक्ष अनिल दरबार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

श्रीराम चौक एवं बंदना चौराहे पर भी भाजपा मंडल और यादव परिवार द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया, जिसमें सर्व समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
संकट मोचन हनुमान मंदिर पर शुक्ला बंधुओं ने शीतल बीले के शरबत पेय से अभी विप्रो का अभिनंदन किया
कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि नगर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी सुंदर संदेश दे गया।




