*हरदा में चोरी का खुलासा: नाबालिग से वारदात करवाने वाले शातिर दबोचे गए*……. *चोरी के पीछे मास्टरमाइंड बेनकाब: पुलिस ने घंटों में किया बड़ा खुलासा*….. *(देखे वीडियो)*…… ………//////// *नाबालिग से करवाई चोरी, खुद फंसे शातिर: हरदा पुलिस ने किया पर्दाफाश*………..////// *फिल्मी अंदाज में खुलासा: चोरी के कुछ घंटों में ही चोर गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद*……//// *(देखे वीडियो)* ………./////// *बैग चोरी का हाईप्रोफाइल खुलासा: सायबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस*…….


चंद घंटों में बड़ा खुलासा: व्यापारी का बैग चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया पूरा सामान
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
हरदा। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए व्यापारी का बैग चुराकर फरार हुए शातिर चोरों को महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री शंशाक के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी द्वारा शहर में सघन पुलिस व्यवस्था की गई थी।
घटना 19 अप्रैल 2026 की है, जब फरियादी सौरभ सोनी (32 वर्ष), निवासी नया हरसूद, हरदा में व्यापारिक कार्य से आए थे। बोहरा मस्जिद के पास लोडिंग के दौरान उनके वाहन से एक लेदर बैग अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। बैग में ₹6000 नकद, Narzo कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹12,000) व महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान नकदी, मोबाइल, दस्तावेज, एटीएम व क्रेडिट कार्ड बरामद कर लिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए एक नाबालिग बच्चे का इस्तेमाल किया था।
गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु (निवासी डबल फाटक, हरदा) एवं सजन सोलंकी (22 वर्ष, निवासी सिवनी मालवा) शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसुमेर तिवारी, एसआई सुनील बिसौने, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, सायबर सेल के कमलेश परिहार एवं सैनिक सूरज पासी की सराहनीय भूमिका रही।




