Uncategorized

*मीणा समाज सेवा संगठन का भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* …. ……… *सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण: मीणा समाज के सामूहिक विवाह में 18 जोड़ों ने लिए फेरे*……. *वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ सामूहिक विवाह*…….. *पूर्व कृषि मंत्री किसान नेता कमल पटेल पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह पटेल रहे उपस्थित*……… *मीणा समाज सदैव मेरे हृदय में है और हमेशा रहेगा मै आपके लिए हमेशा तत्पर :कमल पटेल*….. *(देखे वीडियो)*

मीणा समाज सेवा संगठन का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रिपोर्ट:यश पांडे

 

देखे वीडियो 

 

मीणा समाज सेवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज 18 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संयोजक श्री अमर सिंह जी मीणा उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता श्री कमल पटेल भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। उनका स्वागत मुख्य अतिथि श्री अमर सिंह जी मीणा द्वारा किया गया। श्री कमल पटेल ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने मीणा समाज द्वारा प्रतिवर्ष निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि “मीणा समाज मेरे हृदय के निकट है, मैं सदैव आपके साथ तत्पर हूं।”

 

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह पटेल ने भी आयोजन में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारियों में मुकेश पटेल मीणा (युवा प्रदेश महामंत्री), रमेश जी मीणा (जिला अध्यक्ष), बिक्रम मीणा (नर्सिंग मंदिर अध्यक्ष), दुर्गेश मीणा (युवा जिला अध्यक्ष), राजेश मीणा (मंडल महामंत्री), देवीसिंह मीणा (विवाह समिति अध्यक्ष), लड्डू पटेल( भाजपा मंडल अध्यक्ष) (उपाध्यक्ष, खंडवा), गौतम मीणा (विवाह समिति अध्यक्ष), जितेंद्र मीणा (उपाध्यक्ष), जगन्नाथ जी मीणा (बारंगी), शिवनारायण मीणा (बेड़ियां कला), प्रेमनारायण मीणा, शिवगोपाल जी, शांतिलाल मीणा, मनीष मीणा, सत्यनारायण मीणा एवं दिनेश मीणा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!