*मोरगढ़ी में राष्ट्रीयकृत बैंक की जरूरत: कमल पटेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र*…. *आदिवासी अंचल मोरगढ़ी को बैंकिंग सुविधा दिलाने कमल पटेल की बड़ी पहल, वित्त मंत्री को भेजा पत्र*….. *मोरगढ़ी बनेगा नया व्यापारिक केंद्र: बैंक शाखा खोलने पूर्व मंत्री कमल पटेल ने केंद्र से की मांग*…… …… *कमल पटेल बोले मोरगढ़ी में बैंक शाखा जरूरी, योजनाओं और खेती-किसानी के लिए दूर जाना पड़ता है*….. *उद्वहन सिंचाई योजनाओं से बदलेगी आदिवासी ग्रामों की तस्वीर, मोरगढ़ी में बैंक शाखा खोलने कमल पटेल ने उठाई मांग*


पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल की बड़ी पहल: आदिवासी ग्राम मोरगढ़ी में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र
रिपोर्ट,:यश पांडे

हरदा। पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने हरदा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मोरगढ़ी और आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ी पहल की है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर ग्राम मोरगढ़ी में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।

अपने पत्र में कमल पटेल ने बताया कि मोरगढ़ी आदिवासी क्षेत्र होने के साथ-साथ तेजी से उभरता हुआ व्यापारिक केंद्र भी बन चुका है। गांव में दो पेट्रोल पंप संचालित हैं, वहीं समीपस्थ ग्राम छूरिखाल में पाइप फैक्ट्री स्थापित होने से बड़ी संख्या में आदिवासी मजदूरों को रोजगार मिल रहा है। क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से बैंकिंग सुविधाओं की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है।
कमल पटेल ने पत्र में उल्लेख किया कि आने वाले समय में शहीद ईलाप सिंह एवं गंजाल मोरंड उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से पूरे क्षेत्र को सिंचाई सुविधा का व्यापक लाभ मिलेगा। इससे कृषि उत्पादन और व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा हजारों ग्रामीणों के बैंक खातों से जुड़े कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर बैंक शाखा की आवश्यकता और भी बढ़ जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में आदिवासी भाई-बहनों को बैंकिंग कार्यों के लिए 7 से 10 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती है। मजदूरी छोड़कर बैंक जाने से आर्थिक नुकसान भी होता है।
कमल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए हर पात्र नागरिक का बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ना जरूरी है। ऐसे में ग्राम मोरगढ़ी में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खुलना क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।




