Uncategorized

*गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों कोई परेशानी ना हो , पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश*….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी*

*गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी,ना हो पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश*

*पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी*

रिपोर्ट:,यश पांडे

 

हरदा जिले के गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निरीक्षण एवं समाधान के निर्देश दिए। इसी क्रम में चारूवा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत, खिरकिया मंडल अध्यक्ष संजय यादव, जिला पंचायत member कमलेश सेजकर एवं कृष्ण कुमार ने अगबान, रामानंद एवं समृद्धि वेयरहाउसों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि अगबान वेयरहाउस में सर्वर की समस्या और खरीद सेवा सहकारी समिति की लापरवाही के कारण ट्रॉलियों की तुलाई में लगातार देरी हो रही है। किसानों का कहना था कि कई किसान पिछले 10 से 12 दिनों से अपनी ट्रॉलियों के साथ खरीदी केंद्रों पर खड़े हैं, लेकिन अब तक गेहूं की तुलाई नहीं हो सकी है।

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने वीडियो कॉल के माध्यम से किसानों से सीधे चर्चा की और संबंधित उच्च अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे, वहीं एसडीएम ने भी किसानों से फोन पर चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए तुलाई कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

किसानों ने समस्या के समाधान की पहल पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!