Uncategorized

*रोलगांव, हंडिया सहित कई पंचायतों में मनरेगा ई-केवाईसी की धीमी रफ्तार, सचिवों पर कार्रवाई*…. …. *सीईओ अंजली जोसफ की सख्त चेतावनी लापरवाही बर्दाश्त नहीं* ….. *नीमखेड़ामाल, सोमगांवकला और पंचायतों की कम प्रगति पर जिला पंचायत सख्त*…. *खिरकिया और टिमरनी की पंचायतें फिसड्डी, राजाबरारी-बोरी समेत कई गांवों के कर्मचारी तलब*…. *छुरीखाल, खेड़ीमाल, पाहनपाट और डेडगांवमाल पंचायतों में लापरवाही, कटेगा एक दिन का वेतन*…… *बारंगी, भबरदीमाल, खुदिया और सावरी पंचायतों में जल गंगा अभियान की सुस्त चाल पर कार्रवाई* ….. * *नगावामाल और पटाल्दा पंचायतों को अल्टीमेटम, 31 मई तक पूरे करें अधूरे कार्य* …. *हरदा जिले की कई पंचायतों पर प्रशासन की सख्ती, रोलगांव से पटाल्दा तक जवाब-तलब*…..

मनरेगा ई-केवाईसी और जल गंगा अभियान में लापरवाही पर सख्ती

कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों पर कार्रवाई, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा। जिले में मनरेगा ई-केवाईसी एवं जल गंगा अभियान के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर जिला पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को अंजली जोसफ द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित कर कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों से जवाब-तलब किया गया।

बैठक में जनपद पंचायत हरदा, खिरकिया और टिमरनी की उन ग्राम पंचायतों की समीक्षा की गई जहां मनरेगा ई-केवाईसी और जल गंगा अभियान के कार्य अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचे हैं। समीक्षा के दौरान कई ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीईओ जिला पंचायत ने नाराजगी जताई।

अनुपस्थित रहने वाली ग्राम पंचायतों में हरदा जनपद की रोलगांव एवं हंडिया, टिमरनी जनपद की राजाबरारी एवं बोरी तथा खिरकिया जनपद की नीमखेड़ामाल, सोमगांवकला, धनवाड़ा, छुरीखाल, खेड़ीमाल, पाहनपाट, डेडगांवमाल, बारंगी, भबरदीमाल, खुदिया, सावरी, बड़नगर, नगावामाल एवं पटाल्दा शामिल रहीं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिवस का वेतन काटा जाए तथा उन्हें पुनः जिला पंचायत में उपस्थित होकर कम प्रगति के कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए जाएं।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि मनरेगा ई-केवाईसी का कार्य आगामी तीन दिनों में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। वहीं जल गंगा अभियान अंतर्गत सभी अपूर्ण कार्यों को 31 मई 2026 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए।

बैठक में जनपद पंचायत हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा तथा संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!