*भाजपा चारूवा गुप्तेश्वर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*…..///// *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल बोले गांव, गरीब और किसान भाजपा की प्राथमिकता*…..///// ……///// *भाजपा सरकार आयुष्मान के जरिए मुफ्त इलाज रोटी कपड़ा ओर मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए वचनबद्ध:कमल पटेल*…….. ///// *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देशन ने घर घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता :विजय सिंह राजपूत (मंडल अध्यक्ष)*


*गुप्तेश्वर मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं का सम्मान, कमल पटेल बोले गांव, गरीब और किसान के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध*
रिपोर्ट यश पांडे


खिरकिया भारतीय जनता पार्टी के गुप्तेश्वर मंडल का खिरकिया में राजपूत छात्रावास में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसान के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है और लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राजपूत ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और अंतिम दिन उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे और आमजन तक उनका लाभ पहुंचाएंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




