Uncategorized

*करंट से युवक की मौत के बाद परिजनों को मिली पूर्व मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से सहायता राशि*…… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने ग्राम पाहनपाट में करंट से युवक की मृत्यु पर गहरा शोक प्रगट किया*…. …. *दुख की इस गाड़ी में हम परिवार के साथ है :कमल पटेल*

करंट से युवक की मौत के बाद परिजनों को मिली सहायता, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के प्रयासों से मिली सहायता राशि….

रिपोर्ट:यश पांडे

हरदा/खिरकिया। ग्राम पाहनपाट में एक दर्दनाक घटना में 24 वर्षीय तरुण सोलंकी की करंट लगने से मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे कठिन समय में मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने संवेदनशीलता और सक्रियता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए महत्वपूर्ण पहल की।
ग्राम के ही बेटे सचिव मयंक पस्तारिया ने बताया जैसे ही युवक की असमय दुर्घटना में मृत्यु की सूचना मिली पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर कहा परिवार को संबल मिलना चाहिए अगर किसी भी परिवार में ऐसा असमय असहनीय दुख आता है तो हम उसकी पीड़ा में साथ खड़े है

ओर इसके अलावा भी कोई परिवार को जरूरत पड़ी तो भाजपा की सरकार आपके साथ है
तरुण सोलंकी के निधन पर किसान नेता कमल पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया

पूर्व मंत्री कमल पटेल के अथक प्रयासों से मृतक के पिता कृषक रामनारायण सोलंकी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहयोग से शोकाकुल परिवार को कुछ राहत मिली है।

रामनारायण सोलंकी ने भावुक होकर कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उन्होंने जो मदद की है, वह परिवार के लिए बहुत सहारा बनी है।

क्षेत्र में भी कमल पटेल की इस पहल की सराहना की जा रही है, जहां उन्होंने एक एक सच्चे नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!