Uncategorized

*हरदा में नशे के नेटवर्क पर वार: एमडी पाउडर के साथ दो आरोपी सलाखों के पीछे*…….. *(देखे वीडियो)*… *कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: 15.50 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी दबोचे*… *(देखे वीडियो)*… *रात की गश्त में बड़ी कामयाबी: एमडी ड्रग्स, नकदी और कार सहित 15.50 लाख की जब्ती* …… *कैदी ढाबा के सामने पकड़ी गई एमडी ड्रग्स की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार*…… *नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार: 54.76 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*…… *(देखे वीडियो)*

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.50 लाख की एमडी ड्रग्स सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 15.50 लाख का मशरूका जब्त

रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 54.76 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन सहित कुल मशरूका की कीमत लगभग 15.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कैदी ढाबा के सामने एक संदिग्ध फोर्ड कार (MP-04 YS-4731) खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से 54.76 ग्राम अवैध एमडी पाउडर बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ घटना में प्रयुक्त फोर्ड कार, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, भी जब्त कर ली। इस प्रकार कुल 15.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी रामेश्वर मुड़ेल ने कार की पिछली सीट के नीचे 69,500 रुपये तथा विनोद उर्फ बबलू यादव ने ड्राइवर सीट के पीछे कवर में 43,200 रुपये छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 1,12,700 रुपये नकद भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम गोयत निवासी 47 वर्षीय रामेश्वर पिता रामभरोस मुड़ेल तथा ग्राम रोलगांव निवासी 48 वर्षीय विनोद पिता कोदर यादव शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 408/26 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर पूर्व में मारपीट के प्रकरण भी दर्ज हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में सउनि जितेंद्र राजपूत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय, सजन राजपूत, नीलेश पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक कमलेश सिंह परिहार एवं लोकेश सातपुते की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!