*आयुषी गोयल ने CS परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया खिरकिया-छीपाबड़ का मान*….. *अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई*

आयुषी गोयल ने CS परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया खिरकिया-छीपाबड़ का मान*…..
*अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई*
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया/छीपाबड़। अग्रवाल समाज के लिए यह गौरव का क्षण है। छीपाबड़ निवासी एवं किराना व्यवसायी संजय गोयल की सुपुत्री आयुषी गोयल ने प्रतिष्ठित कंपनी सेक्रेटरी (CS) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर परिवार, समाज सहित खिरकिया और छीपाबड़ का नाम रोशन किया है।
आयुषी की इस उल्लेखनीय सफलता से परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं अग्रवाल समाज में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर शुभचिंतकों ने संजय गोयल एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए आयुषी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिजनों एवं समाजजनों ने कहा कि आयुषी ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल कर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष और गर्व की भावना है।
आयुषी गोयल की इस उपलब्धि पर परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई, साथ ही उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।




