*हरदा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो महिला तस्करों पर केस दर्ज*….. *(देखे वीडियो)* *कोतवाली पुलिस का एक्शन जारी, दो महिलाओं से अवैध शराब जब्त, आबकारी एक्ट में कार्रवाई*….. …. *(देखे वीडियो)* *अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त शिकंजा, हरदा पुलिस की दो स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*…..





हरदा में अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा, दो महिलाओं से शराब जब्त, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
हरदा। जिले में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा गठित विशेष टीम ने 19 जुलाई 2026 को कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में लक्ष्मी लॉज के सामने रहने वाली राधा पति दीपक सोनकर (59) के कब्जे से 50 क्वार्टर देसी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,400 बताई गई है। पूछताछ में महिला ने अवैध रूप से शराब बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 471/2026 के तहत धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया।
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई लाल स्कूल के पास की गई, जहां बिना कुचबंदिया पति मुन्ना कुचबंदिया (59) के कब्जे से करीब 5 लीटर हाथभट्टी निर्मित कच्ची शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹800 आंकी गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 472/2026 के तहत धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कपिल अग्रवाल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा, महिला आरक्षक वैशाली परते तथा चालक निलेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




