Uncategorized

*धार भोजशाला को लेकर BJP विधायक और दिग्विजय सिंह की ऐसी क्या हुई बात? पूर्व CM बोले- मैं घोर सनातनी* ….. *भोजशाला मुद्दे पर आमने-सामने आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, वीडियो वायरल*…. *देखे वीडियो*

 

मैं घोर सनातनी हूं…” भोजशाला मुद्दे पर आमने-सामने आए दिग्विजय सिंह और उषा ठाकुर, वीडियो वायरल

रिपोर्ट: यश पांडे

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धार की भोजशाला को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh और बीजेपी विधायक Usha Thakur के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखे वीडियो

 

बताया जा रहा है कि भोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह की मुलाकात उषा ठाकुर से हुई थी। इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच सनातन, हिंदुत्व और भोजशाला मुद्दे को लेकर खुलकर चर्चा हुई। बातचीत के दौरान माहौल हल्का-फुल्का और हंसी-मजाक वाला भी नजर आया।

वीडियो में दिग्विजय सिंह खुद को “घोर सनातनी” बताते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने मां नर्मदा की परिक्रमा की है और वे एकादशी का व्रत भी रखते हैं। वहीं उन्होंने उषा ठाकुर से कहा कि “आपने मेरे कहने के बाद सनातन को माना है, आप तो केवल हिंदू-हिंदू करती आई हैं।”

इस पर उषा ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि “हम आदिकाल से सनातनी हैं।” बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को भाई-बहन कहकर भी संबोधित किया।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भोजशाला को लेकर लंबे समय से धार्मिक और राजनीतिक बहस जारी है। ऐसे में दिग्विजय सिंह का खुद को “घोर सनातनी” बताना और उषा ठाकुर के साथ उनकी नोकझोंक प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!