*हरदा पुलिस का बड़ा एक्शन: 135 क्वार्टर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*…. *अवैध शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा* ……… *मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश, शराब की बड़ी खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*….. ……. *(देखे वीडियो)* ….. *अवैध शराब पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹63,500 का मशरूका जब्त*…..

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: 135 क्वार्टर शराब और बाइक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 135 क्वार्टर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस लाइन के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने पूनम ठाकुर (24) एवं नवीन ठाकुर (19), दोनों निवासी ग्राम राता तलाई, थाना हंडिया, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से मसाला एवं प्लेन शराब के 135 क्वार्टर, जिनकी अनुमानित कीमत 13,500 रुपये, तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) बरामद कर जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 432/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं चालक प्रधान आरक्षक नितेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की।




