*ग्राम पिपल्या भारत का नाम हुआ रोशन गांव की बिटिया सलोनी राजपूत ने 12 वी विज्ञान संकाय में 86 प्रतिशत प्राप्त किए*……… *पूर्व मंत्री कमल पटेल कहा बिटिया सलोनी ने ग्राम पिपल्या भारत के साथ समस्त किसानी समाज का बढ़ाया है मान*….. ….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने दी बधाई* ………. *सलोनी पिता राधामोहन राजपूत की सफलता से गौरवान्वित हुआ पिपल्या भारत ओर पूरा हरदा जिला :कमल पटेल*


पिपल्या भारत की बेटी सलोनी ने रचा सफलता का इतिहास, 12वीं विज्ञान में 86% अंक लाकर बढ़ाया गांव का गौरव
रिपोर्ट: यश पांडे

हरदा जिले की खिरकिया तहसील अंतर्गत ग्राम पिपल्या भारत की प्रतिभाशाली छात्रा सलोनी राजपूत ने 12वीं कक्षा विज्ञान (बायोलॉजी) संकाय में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सलोनी की इस शानदार सफलता से ग्रामीणों, किसान समाज और परिजनों में खुशी और गर्व का माहौल है।
पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने सलोनी राजपूत एवं उनके पिता राधामोहन राजपूत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान परिवार की बेटियां अब शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि सलोनी ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे ग्राम पिपल्या भारत और किसान समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है।
कमल पटेल ने गांव के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटे-बेटियां मन लगाकर पढ़ाई करें, शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिरकिया स्थित सांदीपनि विद्यालय अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा।
सलोनी राजपूत की सफलता पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इसे ग्राम पिपल्या भारत की बड़ी उपलब्धि बताते हुए सलोनी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। वहीं किसान समाजसेवी नरेंद्र राणा राजपूत ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। ग्रामीणों ने भी सलोनी की मेहनत, लगन और सफलता की जमकर सराहना की।




