*आदिवासी आंचल में शिक्षा क्रांति कालिया खेड़ी में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने स्कूल भवन का किया ग्रामीणों के साथ भूमिपूजन* …. *(देखे वीडियो)*….. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का विकास मॉडल: आदिवासी अंचल को मिला शिक्षा के लिए शाला भवन और चार नई सड़कों की सौगात*……. *(देखे वीडियो)*…. ….*आदिवासी ग्रामों में त्वरित नया विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया*……. *नल जल योजना का लाभ अब आदिवासी ग्रामों को भी गर्मी में भी घर घर पेय जल की अब सौगात:कमल पटेल*……. *(देखे वीडियो)* ….. *आदिवासी ग्रामों में विकास की रफ्तार, कमल पटेल ने दी बड़ी सौगात*


रिपोर्ट: यश पांडे
हरदा, 5 मई 2026। आदिवासी अंचल के ग्राम कालिया खेड़ी में मंगलवार को विकास का नया अध्याय जुड़ गया, जब यहां माध्यमिक शाला भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला पंचायत हरदा के माध्यम से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।


देखे वीडियो
कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता श्री कमल पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कमल पटेल के सतत प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण आदिवासी ग्राम कालिया खेड़ी को यह बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से गांव में बेहतर शाला भवन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि नए माध्यमिक शाला भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिलेगा और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को ग्राम कालिया खेड़ी में नया ट्रांसफार्मर तत्काल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आदिवासी बेल्ट में अब सड़कों का जाल बिछेगा और कालिया खेड़ी सहित आसपास के ग्रामों को जल्द ही चार नई सड़कों की सौगात दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद नल-जल योजना के माध्यम से आदिवासी ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था की गई है और प्रत्येक घर तक पानी पहुंच रहा है। आने वाले समय में उद्वहन सिंचाई योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को भी मिलेगा, जिससे तालाब और अन्य जलस्रोत सालभर भरे रहेंगे।

ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार गांव-गांव विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में निर्माण समिति अध्यक्ष जिला पंचायत हरदा कमलेश सेजकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सोलंकी, ग्राम पंचायत कालिया खेड़ी सरपंच श्रीमती कमलाबाई देवड़ा, राधेश्याम देवड़ा, परमानंद सियाग, बड़नगर सरपंच राहुल बिश्नोई, नारायण बोस, भाजपा मंडल मंत्री अभिषेक आजना, सरपंच प्रतिनिधि केवल बिश्नोई, खमलाय सरपंच प्रतिनिधि पृथ्वीराज बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




