Uncategorized

*वार्ड-8 में विकास की नई शुरुआत, छात्राओं के हाथों हुआ सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन*…. *लिटिल लीडर स्कूल के सामने बनेगी सीसी रोड, छात्राओं ने किया शुभारंभ*…… *वार्ड-8 को मिली पक्की सड़क की सौगात, धूमधाम से हुआ भूमिपूजन*…… *बेटियों ने कराया विकास कार्य का शुभारंभ, वार्ड-8 में सीसी रोड निर्माण शुरू*…

वार्ड 8 को मिली विकास की सौगात, लिटिल लीडर स्कूल के सामने सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन

रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। नगर के वार्ड क्रमांक 8 में विकास कार्यों की कड़ी में लिटिल लीडर स्कूल के सामने प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। यह सड़क कैलाश मिस्त्री के घर से गोलू दरबार के घर तक बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

भूमिपूजन का शुभारंभ लिटिल लीडर स्कूल की छात्राओं द्वारा वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा नेता महेंद्र खनूजा, एल्डरमैन विष्णु मोरी, लिटिल लीडर स्कूल के संचालक यशपाल कुशवाहा सहित वार्ड के अनेक रहवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सीसी रोड बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान कीचड़ एवं जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। भूमिपूजन के अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!