Uncategorized

*एमपी में बीजेपी का क्लीन स्वीप, तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित*…… *महेश केवट समेत बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों को मिला जीत का प्रमाण पत्र*….. *राज्यसभा में बीजेपी का परचम, मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर निर्विरोध जीत*…… …… *एमपी से राज्यसभा जाएंगे तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट*

एमपी की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा, महेश केवट समेत तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

रिपोर्ट:यश पांडे

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा समाप्त होने के बाद मैदान में केवल तीन उम्मीदवार ही शेष रहे, जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने तीनों नवनिर्वाचित सांसदों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे।

राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 11 जून को दोपहर 3 बजे निर्धारित थी। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति समाप्त हो गई। तीन सीटों के लिए केवल तीन वैध उम्मीदवार शेष रहने से निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हो गई।

भाजपा के लिए यह बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है। विशेष रूप से तीसरी सीट पर महेश केवट को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला चर्चा का विषय रहा। संघ पृष्ठभूमि से आने वाले महेश केवट वर्तमान में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उनके राज्यसभा पहुंचने से भाजपा ने पिछड़ा और मछुआरा समाज को मजबूत राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है।

निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद तीनों नवनिर्वाचित सांसदों के स्वागत की तैयारियां भाजपा प्रदेश कार्यालय में की गईं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए राज्यसभा में मध्य प्रदेश की प्रभावी आवाज बनने की शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपे जाने के साथ ही उनका संसद के उच्च सदन तक पहुंचने का सफर औपचारिक रूप से तय हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!