Uncategorized

*हरदा खिरकिया में युवा शक्ति का महाकुंभ, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का ऐतिहासिक स्वागत*…….. ….. … *संदीप पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने दिखाया दम, श्याम टेलर के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब* ……. *(देखे वीडियो)* …… *अंबेडकर चौक से महाराणा प्रताप चौक तक युवाओं का उत्साह, संदीप पटेल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत*…. *(देखे वीडियो)*

हरदा खिरकिया में युवा जोश का शक्ति प्रदर्शन: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का ऐतिहासिक स्वागत, विशाल युवा सम्मेलन संपन्न

हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के हरदा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं भाजपा कार्यालय कमल कुंज में विशाल जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

देखे वीडियो

श्याम टेलर

देखे वीडियो
संदीप पटेल

जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपने दौरे की शुरुआत मां नर्मदा की पूजा-अर्चना एवं भगवान श्री रिद्धेश्वर के दर्शन से की। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद हंडिया, देवास, अबगांव, बीबी ऑटोमोबाइल्स, खेड़ीपुरा, नार्मदीय धर्मशाला सहित विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

हरदा आगमन पर श्याम टेलर ने श्री खाटू श्याम दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा संत रविदास, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। घंटाघर पर तुलादान कर उनका विशेष स्वागत किया गया। वहीं महाराणा प्रताप चौक और अंबेडकर चौक पर युवा नेता संदीप पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।

इसके पश्चात भाजपा कार्यालय कमल कुंज में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्याम टेलर ने कहा कि “मां नर्मदा के पावन आंचल में बसा हरदा कृषि प्रधान जिला है। यहां के किसान और युवा प्रदेश की ताकत हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर एवं मंच प्रदान करता है।”

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं से संपन्न युवा कार्य कर रहे हैं और संगठन उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है।


इसी तरह खिरकिया में में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का खिरकिया में भी गर्मजोशी ओर उत्साह के साथ स्वागत हुआ जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया भाजपा कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी शामिल थे खिरकिया के महाराणा चौक ओर अंबेडकर चौक पर भव्य स्वागत अभिनंदन हुआ संदीप पटेल के आह्वान पर बड़ी संख्या में ग्रामीण आंचल के युवाओं ने ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ओर युवा मोर्चा ओर भाजपा के पदाधिकारी कल से ही इस भव्य आयोजन की तैयारी में लगे हुए थे

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री अमन राय, प्रदेश मंत्री अंकित आर्य, आशीष झाला, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, जिला महामंत्री बसंत सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह तोमर, राहुल पुनिया, दीपेश विश्नोई, अनय सराफ, नीरज लाठी, शशांक बादर, अंकित पुरोहित, बिलाल मलिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के निवास पर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र पाल ने किया, जबकि भूपेंद्र सिंह तोमर ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!