*पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल के पिता के निधन पर उमड़ा शोक, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि*….. *भंवरतलाव में श्रद्धांजलि सभा, सर्वदलीय नेताओं ने दिवंगत आत्मा को किया नमन*

<img src=”https://pandeyjinews24.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260613-WA0358-300×135.jpg” alt=”” width=”300″ height=”135″ class=”alignnone size-medium wp-image-12025″ />
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल के पूज्य पिता के निधन पर उमड़ा शोक, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट:यश पांडे
हरदा। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री ओम पटेल के पूज्य पिता जी के स्वर्गवास पर जिलेभर में शोक की लहर व्याप्त है। उनके भंवरतलाव स्थित निवास पर पहुंचकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे नेताओं में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी रामकृष्ण आंजने, सदर मोहम्मद इस्माइल सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णु मोरी, मुन्ना भाई पाराशर, सुगनचंद भंडारी एवं सेवाकराम सोनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस अवसर पर जिले के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि दुख की घड़ी में राजनीतिक मतभेद गौण हो जाते हैं और मानवीय संवेदनाएं सर्वोपरि होती हैं। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




