*गुप्तेश्वर गौशाला में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, शिव महापुराण एवं गौमहिमा कथा का भव्य आयोजन*…..

श्रावण में गूंजेगी शिव महापुराण की कथा, हरिपुरा में 13 से 19 अगस्त तक भव्य धार्मिक आयोजन
रिपोर्ट:यश पांडे
हरिपुरा (चारुवा)। श्रावण मास के पावन अवसर पर हरिपुरा स्थित श्री गुप्तेश्वर गौशाला में 13 से 19 अगस्त तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा एवं गौकथा महिमा का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

कथा का वाचन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मानस कथावाचक परमपूज्य गुरुदेव पं. श्री आशीमानंद जी महाराज (धारूखेड़ी वाले) द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार 19 अगस्त, बुधवार को कथा का समापन एवं पूर्णाहुति होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा के साथ गौसेवा एवं गौमहिमा से जुड़े धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
श्री गुप्तेश्वर गौशाला समिति एवं समस्त क्षेत्रवासी गौशाला, हरिपुरा (चारुवा) ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं।




