*नवपद आयंबिल ओली तप का भव्य समापन, 21 तपस्वियों व लाभार्थी परिवार का हुआ सम्मान*……… *तप, त्याग और श्रद्धा का संगम: नवपद आयंबिल ओली महोत्सव में तपस्वियों का अभिनंदन*……… *(देखे वीडियो)* ………… *9 दिवसीय आयंबिल तप पूर्ण* …… *आयंबिल ओली तप का पूर्ण महोत्सव: मां-बेटी से सास-बहू तक, परिवारों ने निभाया तप का संकल्प*…. *(रिपोर्ट:यश पांडे)*


नवपद आयंबिल ओली तप का पूर्ण महोत्सव, तपस्वियों व लाभार्थी परिवार का हुआ सम्मान
रिपोर्ट: यश पांडे
खिरकिया।


खिरकिया जैन श्वेतांबर जैन श्री संघ के तत्वाधान में आयोजित नवपद आयंबिल ओली तपस्या का आज पूर्ण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तपस्वियों एवं लाभार्थी परिवार का सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया गया।




तपस्वी वरिष्ठ श्राविका मातु श्री विमला देवी भंडारी एवं उनकी पोती उज्जैन निवासी बरखा श्रीमाल का परिवार इस वर्ष संयुक्त रूप से लाभार्थी रहा। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहने वाले इस परिवार को श्री संघ द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र का वाचन निर्मल विनायक ने किया।






नवपद आयंबिल तप को जैन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तप शरीर की व्याधियों को दूर कर आत्मशुद्धि एवं मानसिक शांति प्रदान करता है। इस तपस्या में साधक दिन में एक बार सादा, उबला हुआ भोजन ग्रहण कर त्याग और संयम का पालन करते हैं। 9 दिवसीय इस तप में कुल 21 तपस्वियों ने तपस्या पूर्ण की। विशेष बात यह रही कि मां-बेटी, सास-बहू, बहन-बहन और ननद-भोजाई की जोड़ियों ने भी मिलकर तप किया, जो श्रद्धा और पारिवारिक समर्पण का सुंदर उदाहरण बना।
समापन अवसर पर श्री संघ एवं लाभार्थी परिवार द्वारा सभी तपस्वियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का भी विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान आशीष समदड़िया, तपस्वी दीपा विनायक एवं सुचिता भंडारी ने अपने भाव व्यक्त किए। लाभार्थी परिवार की ओर से बरखा श्रीमाल एवं श्री संघ की ओर से अध्यक्ष अनिल मुनोत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि श्रीश्रीमाल ने किया।
देखे वीडियो
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष अनिल मुनोत, कोषाध्यक्ष विमल रांका, मंत्री राजेश मेहता, सह मंत्री विजय कोचर, संरक्षक रमणलाल सांड, इंदरचंद श्रीश्रीमाल, पूर्व अध्यक्ष चंपालाल भंडारी, पनराज मुनोत, किरीट नागड़ा, निर्मल विनायक, कमल समदड़िया, सुरेश रैदासनी, हरकचंद सांड, वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन, यश पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। साथ ही महावीर महिला मंडल, समता महिला मंडल, चंदबाला श्राविका मंडल सहित बड़ी संख्या में श्राविकाएं उपस्थित रहीं।
आयंबिल के दौरान आयोजित 9 दिवसीय परीक्षा में प्रथम स्थान दीपा विनायक, द्वितीय विजया रांका एवं तृतीय संपत सांड ने प्राप्त किया। साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस प्रकार नवपद आयंबिल ओली तप का यह आयोजन भक्ति, संयम और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुआ।




