Uncategorized

*खिरकिया में गूंजा नवकार महामंत्र: सर्व समाज ने किया विश्व शांति का सामूहिक संकल्प*……..///// …. *(देखे वीडियो)* *विश्व नवकार दिवस पर खिरकिया बना आध्यात्मिक केंद्र, एक साथ गूंजा शांति का महामंत्र*…..//// *नवकार महामंत्र के जाप से खिरकिया में छाया आध्यात्मिक माहौल, सर्व समाज की सहभागिता*……//// *(देखे वीडियो)*…../// *जीतो के आव्हान पर खिरकिया में विश्व शांति का संदेश, सामूहिक नवकार जाप आयोजित*…….//// …… ///// *एक समय, एक स्वर: खिरकिया में नवकार महामंत्र से विश्व शांति की कामना*…..

 

विश्व नवकार दिवस पर खिरकिया में गूंजा नवकार महामंत्र, सर्व समाज ने किया विश्व शांति का सामूहिक संकल्प

रिपोर्ट:यश पांडे

देखे वीडियो

 

खिरकिया। विश्व नवकार दिवस के अवसर पर जीतो (JITO) के आव्हान पर खिरकिया में आध्यात्मिक एकता और विश्व कल्याण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर सकल जैन समाज के निवेदन पर सर्व समाज के लोगों ने एकत्रित होकर श्री श्वेतांबर जैन मांगलिक भवन में नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया और विश्व शांति एवं आत्मकल्याण की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान नवकार महामंत्र की महिमा का वर्णन करते हुए बताया गया कि यह सभी मंत्रों का राजा है। इसकी मात्र उद्घोषणा से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रद्धालुओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक रूप से, एक समय में किया गया जाप कई गुना अधिक फलदायी होता है और विश्व में शांति का संदेश फैलाता है।

जीतो संस्था द्वारा इस अवसर पर प्रभावना (प्रसाद) का वितरण किया गया, वहीं श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ द्वारा भी श्रद्धालुओं को प्रभावना वितरित की गई।

इस आध्यात्मिक अभियान में शैक्षणिक संस्थानों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सियाँन रे इंटरनेशनल स्कूल छिपावाड़, सूर्योदय ग्लोबल अकैडमी मुहाल और लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भी नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति और कल्याण की भावना को मजबूत किया।

देखे वीडियो

 

 

शहर के मुख्य मार्गों पर लगे पोलों में चोंगों के माध्यम से मधुर स्वर में नवकार महामंत्र का जाप निरंतर गूंजता रहा, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

विश्व नवकार दिवस का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और वैश्विक शांति का सशक्त संदेश भी देकर गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!