Uncategorized

*किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; सुनार से भी बरामद हुए चोरी के जेवर*…. *खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोर, जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ; टिमरनी पुलिस ने 3 को दबोचा*….. *CCTV और साइबर तकनीक बनी मददगार, किसान के घर चोरी का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार*….

किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; सुनार से चोरी के जेवर बरामद

रिपोर्ट:यश पांडे

टिमरनी। ग्राम डगांवानीमा में किसान के घर हुई चोरी के मामले में टिमरनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को ग्राम डगांवानीमा निवासी 58 वर्षीय किसान रूपसिंह पिता किशनलाल जाट ने थाना टिमरनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए थे। सुबह करीब 5 बजे बेटे ने घर में चोरी होने की जानकारी दी। जांच करने पर दोनों गोदरेज अलमारियां खुली मिलीं और जेवरात से भरी टिन की पेटी तथा नगदी गायब थी। चोर घर की खिड़की के रास्ते अंदर घुसे थे।


मामले में थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 428/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पांच टीमों ने संभाला मोर्चा, CCTV और साइबर तकनीक से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलया के पर्यवेक्षण में पांच अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की बारीकी से जांच की। साइबर सेल हरदा की तकनीकी मदद और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

चोरी का माल सुनार को बेचा, पुलिस ने वहां से भी बरामद किए जेवर

पुलिस ने मामले में रोहित उर्फ परदेशी पिता शेरसिंह राठौर (19), कंचन पति शेरसिंह राठौड़ (40) और शेरसिंह पिता अदरक चंद राठौड़ (48), सभी निवासी जामुनिया, थाना सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शेरसिंह ने चोरी का माल सुनार को बेचने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने नरेंद्र पिता दामोदर सोनी (41), निवासी अभिषेक नगर, जिला नर्मदापुरम के यहां से चोरी के जेवर बरामद किए। मामले में धारा 317(2) बीएनएस का इजाफा किया गया।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

एक आरोपी फरार, चोरी का कुछ माल बरामद होना बाकी

मामले में अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी मोनू पिता एवलाल सोलंकी (19), निवासी धावड़ा घाट, थाना शिवपुर, जिला नर्मदापुरम की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी से चोरी गया कुछ और मशरूका बरामद होना शेष है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक हरदा श्री शशांक के कुशल मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की वारदात का खुलासा होने के साथ ही लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

कार्रवाई में एसडीओपी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी मुकेश गौड़ सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!