Uncategorized

*खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने खिड़किया में खेल मैदान के लिए मांगी भूमि व विकास राशि*……///////…. *खिड़किया में खेल मैदान की पहल: भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने प्रभारी मंत्री को सौंपा पत्र*…. ///// *खिड़किया के बच्चों-युवाओं के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव की पहल, खेल मैदान को भूमि और बजट की मांग*

खिड़किया में खेल मैदान की उठी मांग, भूमि और विकास राशि स्वीकृत करने प्रभारी मंत्री को सौंपा पत्र

रिपोर्ट:यश पांडे

 

खिड़किया। नगर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों एवं युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने पहल की है। उन्होंने प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को पत्र सौंपकर खिड़किया में खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा मैदान के विकास के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत करने की मांग की।

पत्र में बताया गया कि तहसील खिड़किया क्षेत्र में युवाओं एवं बच्चों के लिए पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेल मैदान के अभाव में स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है।

संजय यादव ने प्रभारी मंत्री से मांग की कि खिड़किया में खेल मैदान के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराकर मैदान के विकास के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि बच्चों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि खेल मैदान बनने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान मंडल महामंत्री हेमंत राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष आनंद गौर, राजकुमार कड़बाल, संजय मीणा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!