*खंडवा जिले की पिपलानी सेवा सहकारी समिति का मामला पूर्व मंत्री कमल पटेल के पास पहुंचा*……. *खिरकिया छिपावाड़ सहित हरदा जिले के कई किसानों का अटका है रुपया*…… *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने की उच्च अधिकारियों से बात किसानों को कोई परेशानी ना हो दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई*


पिपलानी सहकारी समिति गबन मामला गरमाया: किसानों की शिकायत पर कमल पटेल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया/खंडवा। खंडवा जिले की पिपलानी सहकारी समिति में कथित गबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। छीपाबड़, और खिरकिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी वर्षों पुरानी फिक्स डिपॉजिट राशि अटकी होने से परेशान होकर पूर्व कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल से गुहार लगाई।
वरिष्ठ किसान भागवत सिंह राजपूत, रिंकू भंडारी सहित अन्य किसानों ने बताया कि समिति में उनकी जमा पूंजी कई वर्षों से अटकी हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व कमल पटेल ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की राशि में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह किसानों की मेहनत की कमाई है और उन्हें समय पर उनका पैसा मिलना चाहिए।
पूर्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान किसानों ने उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण होगा।




