*खिरकिया में आज समाधान दिवस का बड़ा आयोजन: ‘समाधान दिवस’ में होगा समस्याओं का मौके पर समाधान*…. *पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सुनेगे जनता की समस्या*….


आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु ‘समाधान दिवस’ 10 अप्रैल को, कमल पटेल रहेंगे मौजूद
रिपोर्ट:यश पांडे

खिरकिया। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को ‘समाधान दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल स्वयं उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।
कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नर्मदीय धर्मशाला, पावर हाउस रोड, वार्ड नंबर 6, खिरकिया में आयोजित होगा। इस दौरान क्षेत्र के नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं सीधे प्रस्तुत कर सकेंगे।
सभी सम्मानित नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ‘समाधान दिवस’ का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंच का उपयोग करें।
बताया गया है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।




