Uncategorized

*ग्राम कुक्षी में बुखार अलर्ट पर बीएमओ डॉ. नीलम मिश्रा एक्शन में*……… *बीएमओ डॉ. नीलम मिश्रा की तत्परता से ग्राम कुक्षी में बुखार जांच शिविर, 60 मरीजों का उपचार*……… *बुखार और जोड़ों के दर्द की सूचना पर सक्रिय हुईं बीएमओ डॉ. नीलम मिश्रा, ग्राम कुक्षी में लगा स्वास्थ्य शिविर*…….. *डॉ. नीलम मिश्रा के निर्देशन में ग्राम कुक्षी में बुखार राहत शिविर, मरीजों की जांच व उपचार*…….. . *बीएमओ डॉ. नीलम मिश्रा की पहल, बुखार फैलने की सूचना पर ग्राम कुक्षी में पहुंची स्वास्थ्य टीम*………



ग्राम कुक्षी में स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित, 60 मरीजों की जांच

रिपोर्ट:यश पांडे

खंडवा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद अंतर्गत ग्राम कुक्षी में जोड़ों के दर्द एवं बुखार की सूचना मिलने पर बुधवार, 13 मई 2026 को विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा के निर्देशन में किया गया।

जिला स्तर पर सूचना मिलने के बाद खंडवा से विशेषज्ञ टीम ग्राम कुक्षी पहुंची, जिसमें एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा एवं लैब टेक्नीशियन सुरेश शामिल रहे। टीम ने शिविर में उपस्थित मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही घर-घर भ्रमण कर पानी की टंकियों में लार्वा पाए जाने पर टंकियां खाली करवाई गईं तथा मच्छरों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

शिविर में कुल 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाइयां प्रदान की गईं।

इस दौरान डॉ. हाशिब अंसारी (आयुष चिकित्सा अधिकारी), पूजा के., सनिया (सीएचओ), ज्योति कबरेती, एएनएम मनीष मीणा, आशा सुपरवाइजर सतीश हल्दे, बीपीएम एस.एन. पालीवाल, बीईई लवेश कुमरावत, बीसीएम निर्मल राठौर, लैब टेक्नीशियन माया चौहान, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग देकर सेवाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!