Uncategorized

*प्राचीन गौमुख स्थल में रामकथा का भव्य समापन, हवन यज्ञशाला बनी श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र*…….. *(देखे वीडियो)* *रामकथा का दिव्य समापन, हवन यज्ञशाला ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान* *वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह खनूजा ओर भाजपा पार्षद फूलबाई छतर सिंह उईके ने प्रयागराज से पधारे धर्म प्रचारक मंडल की सराहना की* *(देखे वीडियो)* ……. *भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच रामकथा का समापन, यज्ञशाला रही विशेष आकर्षण*

 

गौमुख में संगीतमय श्रीराम कथा का भावपूर्ण समापन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

रिपोर्ट: यश पांडे

 

खिरकिया। पवित्र एवं प्राचीन गौमुख धाम में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा का भावपूर्ण समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। प्रयागराज धर्म प्रचारक मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

देखे वीडियो

कथा वाचक पंडित रविशंकर शास्त्री ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और धर्म के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के अंतिम दिवस पर भजनों, आरती और जयघोष से पूरा गौमुख क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

समापन अवसर पर पंडित रविशंकर शास्त्री ने कहा कि गौमुख वास्तव में देवभूमि और अत्यंत रमणीक स्थल है। यहां स्थित स्थायी यज्ञशाला विशेष आकर्षण का केंद्र है।

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर परिषद अध्यक्ष पति महेंद्र सिंह खनूजा ने कहा कि प्राचीन गौमुख मंदिर पर ऐसे धार्मिक आयोजन होना पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने के लिए आदिवासी महिला पार्षद श्रीमती फूलबाई ऊईके  एवं समिति सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने भी पार्षद फूलबाई ऊईके के भक्ति भाव ओर आयोजन संपन्न कराने को लेकर किए गए कार्य की  सराहना की

इस आयोजन की मुख्य आयोजक श्रीमती फूलबाई छतरसिंह ऊईके रहीं। कार्यक्रम में  पत्रकार यश पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!