*पीएम नरेंद्र मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील: सोना खरीदारी टालें, पेट्रोल-डीजल बचाएं, घर से काम अपनाएं*….. *(देखे वीडियो)*…. *24 घंटे में दूसरी बार नरेंद्र मोदी का संदेश: सोना अभी मत खरीदो वर्चुअल मीटिंग ओर वर्क फ्रॉम होम करे*……… *(देखे वीडियो)* *महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच नरेंद्र मोदी की खास अपील: घर से काम करो, सोना खरीदी टालो*


पीएम नरेंद्र मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील: सोना खरीदारी टालें, पेट्रोल-डीजल बचाएं, घर से काम अपनाएं
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक दबाव के बीच नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 24 घंटे में दूसरी बार खास अपील करते हुए कहा है कि देशहित में फिजूल खर्ची रोकना समय की मांग है। प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत, सोने की खरीदारी टालने, घर से काम अपनाने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक नागरिक गैरजरूरी खर्चों से बचें और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में योगदान दें।
घर से काम पर जोर
पीएम मोदी ने सरकारी और निजी दफ्तरों से कहा कि डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए आभासी बैठकों और घर से काम को प्राथमिकता दें। उनका कहना है कि रोजाना दफ्तर आने-जाने में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल खर्च होता है, जिसे कम किया जा सकता है।
पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों और सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी। साथ ही साझा वाहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।
सोना खरीदारी फिलहाल टालें
पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि देश का भारी पैसा सोने के आयात में विदेश चला जाता है। इसलिए फिलहाल सोने की खरीदारी टालना देशहित में होगा। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया के सबसे बड़े सोना आयातकों में शामिल है।
विदेशी यात्रा कम करें, देश में घूमें
प्रधानमंत्री ने गैरजरूरी विदेश यात्राओं, विदेशी छुट्टियों और विदेश में शादी समारोहों से बचने की अपील की। उन्होंने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और भारत में ही आयोजन करने की सलाह दी, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो।
भारत में बने सामान खरीदें
पीएम मोदी ने नागरिकों से विदेशी सामान की जगह स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे देश के उद्योग, व्यापार और रोजगार को मजबूती मिलेगी।
किसानों से भी खास अपील
प्रधानमंत्री ने किसानों से रासायनिक खाद का उपयोग 50 प्रतिशत तक घटाने, प्राकृतिक खेती अपनाने और डीजल पंप की जगह सौर पंप लगाने का आग्रह किया।
विपक्ष ने उठाए सवाल
पीएम मोदी की “सोना मत खरीदो” अपील पर राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी और सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए।
क्या हैं मायने?
विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह अपील सिर्फ बचत का संदेश नहीं, बल्कि वैश्विक संकट के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने की रणनीति है।




