*ईद पर खिरकिया से उठा गौ-संरक्षण का संदेश, मुस्लिम समाज ने लिया गौमाता की हिफाजत का संकल्प*…… *ईद-उल-अजहा पर मुस्लिम समाज का बड़ा संदेश: गौमाता के सम्मान और संरक्षण का लिया संकल्प*….. *खिरकिया में ईद पर दिखी भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम समाज ने उठाई गौ-संरक्षण की आवाज*……. *ईद के मौके पर खिरकिया में मुस्लिम समाज का संकल्प, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग*


ईद पर मुस्लिम समाज ने दिया गौ-संरक्षण का संदेश
खिरकिया में उठी मांग गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे सरकार
रिपोर्ट:यश पांडे


खिरकिया। ईद-उल-अजहा के अवसर पर खिरकिया में मुस्लिम समाज द्वारा गौ-संरक्षण को लेकर एक अनूठी पहल देखने को मिली। नमाज और दुआ के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हाथ उठाकर गौमाता की हिफाजत और संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज में अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया।
मुस्लिम समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का प्रतीक है, इसलिए केंद्र सरकार गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करे। साथ ही प्रदेश और देश में संचालित स्लॉटर हाउस बंद करने तथा गौवध और गौ-तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
मुस्लिम समाज समिति के सदर मोहम्मद इस्माइल ने कहा कि हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे हमारे हमवतन भाइयों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने कहा कि गौमाता की हिफाजत और संरक्षण के लिए समाज हमेशा आगे रहेगा। साथ ही जो लोग गायों को बेसहारा छोड़ देते हैं या कटने के लिए बेच देते हैं, उनके खिलाफ भी कठोर कानून बनाए जाने चाहिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह खनूजा ने मुस्लिम समाज की इस पहल को सामाजिक सौहार्द और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताते हुए कहा कि इससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जाएगा और भाईचारा मजबूत होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुस्लिम समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सामूहिक संकल्प
“हम तमाम मुस्लिम समाजजन अल्लाह को गवाह मानकर यह अहद करते हैं कि गौमाता के सम्मान, हिफाजत और संरक्षण के लिए सदैव आवाज उठाएंगे तथा समाज में अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देते रहेंगे।”




