Uncategorized

*जनसेवा में हमेशा आगे: पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का जनता दरबार बना उम्मीद की किरण*…… *(देखे वीडियो)*…… *हरदा में लगा जनसेवा का दरबार, कमल पटेल ने सुनी हर आमजन की पुकार* ………. *समाधान दिवस पर दिखा जनसेवा का जज़्बा, कमल पटेल ने तुरंत किया समस्याओं का निराकरण* …… *आमजन की आवाज बने कमल पटेल* …… …… *(देखे वीडियो)*

 

जन-जन के लिए सहज, सरल और सदैव तत्पर पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल का जनसेवा अभियान जारी”

हरदा।

रिपोर्ट:यश पांडे

 

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल एक बार फिर आमजन के बीच अपनी सक्रियता और जनसेवा के भाव को लेकर चर्चा में हैं। जिला भाजपा कार्यालय, कमल कुंज (हरदा) में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर उन्होंने “जनता दरबार” लगाकर हरदा विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में तत्काल समाधान भी सुनिश्चित किया।

देखे वीडियो

 

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तब जो आत्मसंतुष्टि मिलती है, वही असली जनसेवा है।

पूर्व मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता दरबार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा की निरंतर प्रक्रिया है। वे पिछले कई दिनों से नियमित रूप से जिला कार्यालय में आम नागरिकों से मिल रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनतंत्र का वास्तविक अर्थ जनसेवा, जनहित और जन-संप्रभुता में निहित है। जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता ही जनविश्वास को मजबूत करती है। यही कारण है कि श्री कमल पटेल उन जनप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं, जो आमजन से सहजता से मिलते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

जनहित को सर्वोपरि मानते हुए श्री पटेल का यह प्रयास क्षेत्र में जनविश्वास और लोकप्रियता को लगातार मजबूत कर रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!