*भीषण गर्मी में खिरकिया को राहत: किसानों के सहयोग से पेयजल व्यवस्था हुई सुचारु*….. *भीषण गर्मी में खिरकिया को राहत: किसान समाजसेवी आशीष वर्मा ओर बंटी कौशल के सहयोग से वार्डों में पहुंचा पेयजल* …… *(देखे वीडियो)* *खिरकिया में पानी की बड़ी राहत: किसानों के कुएं-बोर से नगरवासियों तक पहुंचा पेयजल*….. *(देखे वीडियो)* *दिन-रात की मेहनत रंग लाई: खिरकिया के कई वार्डों में फिर सुचारु हुई जलापूर्ति*….


भीषण गर्मी में राहत: खिरकिया में पेयजल व्यवस्था संभालने आगे आए समाजसेवी किसान, नगर परिषद की मेहनत लाई रंग
रिपोर्ट:यश पांडे
देखे वीडियो
खिरकिया। भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए खिरकिया नगर परिषद द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा के मार्गदर्शन में जल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है।
नगर की पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने में वरिष्ठ समाजसेवी एवं कृषक आशीष वर्मा तथा बंटी कौशल का विशेष सहयोग सामने आया है। दोनों के सहयोग से उनके कुएं और बोर से नगरवासियों को भीषण गर्मी के दौरान पेयजल सप्लाई की जा रही है।
नगर परिषद द्वारा किसान आशीष वर्मा के खेत स्थित कुएं से पाइपलाइन बिछाकर रेवाकुंड स्थित परिषद के पंप हाउस के कुएं में पानी एकत्रित किया जा रहा है। इस व्यवस्था से वार्ड क्रमांक 1, 4, 5, 6 और 7 में पेयजल आपूर्ति अब सुचारु रूप से हो सकेगी।
इस पूरी व्यवस्था को सफल बनाने में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र सिंह खनूजा, सीएमओ महेंद्र शर्मा, इंजीनियर विष्णु प्रसाद पड़ाव सहित परिषद के कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। सभी की दिन-रात की मेहनत से नगर में पेयजल व्यवस्था बहाल होने लगी है, जिससे भीषण गर्मी के बीच नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है।




