*आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में दतिया में खिलेगा कमल, चिकित्सा प्रकोष्ठ करेगा पूरी ताकत से काम*…. *सरल, सहज और कर्मठ नेतृत्व के प्रतीक हैं आशुतोष तिवारी : डॉ. विशाल सिंह बघेल*….. …….. *आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने से जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरी ताकत से उतरेगा मैदान में* ….. ….. *दतिया में आशुतोष तिवारी की जीत के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ करेगा पूरी मेहनत : डॉ. विशाल सिंह बघेल*

आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी ऐतिहासिक जीत : डॉ. विशाल सिंह बघेल
रिपोर्ट:यश पांडे

डॉ. विशाल सिंह बघेल ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हम सभी लंबे समय से संगठन में कार्य कर रहे हैं। उनका व्यक्तित्व अत्यंत सरल, सहज, विनम्र और कार्यकर्ता-केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि आशुतोष तिवारी संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी के रूप में भी संगठन को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी कार्यशैली हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने और उन्हें आगे बढ़ाने वाली रही है।
डॉ. बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ चुनाव अभियान में जुटेगा तथा दतिया से आशुतोष तिवारी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेगा।




