*धर्मनिष्ठ,श्रद्धानिष्ठ, तपस्वी मधुबाला मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व विधायक राजनारायण पुरणी ओर राजपूत परिषद के संभागीय अध्यक्ष बद्रीप्रसाद पटेल सांगवा ने श्रद्धांजलि अर्पित की*…… ….. *श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ ने निधन पर गहरा शोक प्रकट किया*


धर्मनिष्ठ,श्रद्धानिष्ठ, तपस्वी मधुबाला मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व विधायक राजनारायण पुरणी ओर राजपूत परिषद के संभागीय अध्यक्ष बद्रीप्रसाद पटेल सांगवा ने श्रद्धांजलि अर्पित की
…..
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ ने निधन पर गहरा शोक प्रकट किया
रिपोर्ट:यश पांडे


धर्मनिष्ठ,श्रद्धानिष्ठ, गुरु राम के प्रति असीम श्रद्धानिष्ठ एवं समाजसेवी श्रीमती मधुबाला जी मेहता के आकस्मिक निधन से नगर एवं समाज में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन को परिवार समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

शोक व्यक्त करने हेतु मान्धाता के पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण पुरणी, राजपूत परिषद के संभागीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद पटेल सांगवा सहित अनेक गणमान्यजन उनके निवास पर पहुंचे। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उठावना कार्यक्रम के अवसर पर श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ, बीकानेर द्वारा परिजनों को शोक संवेदना पत्र प्रदान किया गया, जिसका वाचन निर्मल विनायक ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं भाव सुमन आशीष समदड़िया ने रखे।


समाजजनों ने मधुबाला जी मेहता के धार्मिक, श्रद्धामयी एवं त्यागपूर्ण जीवन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है शोक व्यक्त करने किल्लौद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत गोविंद पटेल गुरावा,युवा पत्रकार यश पांडे खिरकिया आदि उपस्थित रहे।




