Uncategorized

*खिरकिया में मानव सेवा का महाअभियान: 5 अप्रैल को लगेगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर*…. *नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ खिरकिया में भव्य हेल्थ कैंप 5 अप्रैल को*……… *विश्व नवकार दिवस पर खिरकिया में सेवा का संगम: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

 

मानवता की सेवा: खिरकिया में 5 अप्रैल को लगेगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

नर सेवा ही नारायण सेवा” के संकल्प के साथ होगा आयोजन

रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया। मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पावन संकल्प के साथ विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 5 अप्रैल, रविवार को खिरकिया में एक भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्य श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ, खिरकिया एवं वेलनेस सेंटर, हरदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

आयोजक परिवार हरकचंद सांड, सुगनचंद भंडारी, श्रेणिक भंडारी, पंकज सांड, पवन मुणोत एवं अक्षय भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक समता परिसर (समता भवन) में आयोजित किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न रोगों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को उच्च स्तरीय चिकित्सा परामर्श निःशुल्क प्राप्त हो सकेगा।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. अमन गिरी द्वारा हाथ-पैर एवं जोड़ों का दर्द, गठिया, साइटिका, लकवा एवं न्यूरो संबंधी रोगों का उपचार

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम सातनकर द्वारा कील-मुंहासे, झुर्रियां, सोरायसिस, एक्जिमा एवं कॉस्मेटोलॉजी परामर्श

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा धमनानी अग्रवाल द्वारा स्त्री एवं प्रसूति रोग, बांझपन एवं अन्य महिला स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान

गुदा एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम अवस्थी द्वारा पाइल्स, गैस, एसिडिटी, फिशर एवं अपच जैसी समस्याओं का परामर्श

इस पुनीत आयोजन में श्री श्वेतांबर जैन श्री संघ एवं सरपंच संघ, खिरकिया मुख्य आयोजक की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

वेलनेस सेंटर, हरदा के कीर्ति पाटनी एवं डॉ. आदर्श शुक्ला ने बताया कि इच्छुक नागरिक शिविर का लाभ लेने हेतु पूर्व पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7974942156 पर संपर्क किया जा सकता है।

क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!