Uncategorized

*प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य रूप से मनी हनुमान जयंती*. …..*सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा आयोजित*…. *भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब*…. *(देखे वीडियो)*

प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य रूप से मनी हनुमान जयंती, सुंदरकांड पाठ व विशाल भंडारा आयोजित
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट: यश पांडे

देखे वीडियो

भव्य आरती हुई

 

खिरकिया। नगर के रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विशाल शोभा यात्रा

 

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भव्य आरती का आयोजन हुआ। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति की गूंज सुनाई दी।

मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। दूर-दराज से आए भक्तों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम में शाम 6 बजे प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा टी आई संतोष सिंह चौहान शोभा यात्रा में पूरे समय थाना स्टॉप के साथ पैदल चले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!