Uncategorized

*भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे में जिला अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट कमलेश सेजकर का अधिवक्ता संघ खिरकिया ने किया अभिनंदन*

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे में जिला अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट कमलेश सेजकर का अधिवक्ता संघ खिरकिया ने किया अभिनंदन

रिपोर्ट: यश पांडे

खिरकिया। अधिवक्ता संघ खिरकिया द्वारा अधिवक्ता कमलेश सेजकर के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे में जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया और उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।


कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय पराशर, उपाध्यक्ष श्रीमती सपना भैसारे, सचिव रजनीकांत शर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता जी.डी. पाटीदार, जी.एस. राय, मोनू तिवारी, दीपक सोनी, अरशद खान, भूपेंद्र वर्मा एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कमलेश सेजकर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन में उनके सफल कार्यकाल की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!